Categories: Uncategorized

अयोध्या: आंधी-पानी के बीच गिरी आकाशीय बिजली, दो बच्चों की मौत, तीसरा गंभीर

अयोध्या: आंधी-पानी के बीच गिरी आकाशीय बिजली, दो बच्चों की मौत, तीसरा गंभीर
जिले की सीमा स्थित पड़ोसी जनपद के गांव सोरांव में तेज आंधी पानी के बीच बिजली गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 वर्षीय एक बालक झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक देख 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
उधर दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर कुमारगंज थाना क्षेत्र के एनडीए चौकी प्रभारी संतोष कुमार मौर्य ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले की सीमा से सटे पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के गांव सोरांव में मंगलवार को शाम करीब 4:30 बजे तेज आंधी पानी के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। सोरांव गांव निवासी मस्तराम का 11 वर्षीय बेटा सत्रोहन व शिव बहादुर का 13 वर्षीय बेटा अमित व मंसाराम का 9 वर्षीय बेटा अहम गांव के पूरब स्थित बूढ़े बाबा स्थान के पास अपने मवेशी चरा रहे थे।
आकाशीय बिजली की चपेट में तीनों बालक आ गए और 11 वर्षीय सत्रोहन एवं 13 वर्षीय अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 वर्षीय अहम की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुमारगंज स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ रजत चौरसिया ने दोनों बालकों के मृत होने की पुष्टि की है।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

1 day ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago