अयोध्या उत्तर प्रदेश

कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू।

कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू।

अयोध्या।

अयोध्या माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से त्रिस्तरीय निगरानी और जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। कुल 116 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच 82076 परीक्षार्थी इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहुंची बालिका परीक्षार्थियों का स्वागत रोली टीके से किया गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी व प्रारम्भिक हिंदी की परीक्षा चल रही है जब इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित है। सभी 116 परीक्षा केंद्रों की निगरानी राजकीय इंटर कॉलेज में बने मानीटरिंग सेल द्वारा की जा रही है।

इससे पहले बुधवार रात में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार आर्या के नेतृत्व में रात दस बजे से दो बजे तक परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया जाता रहा। डीआईओएस ने बताया कि सभी जगह सुचारू रूप से परीक्षा शुरू हो गई है और बोर्ड के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago