सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

ऑनर किलिंग में गई प्रेमी जान, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया, माता-पिता, भाई ने कुल्हाड़ी से काट दिया आरोपी गिरफ्तार।

ऑनर किलिंग में गई प्रेमी जान, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया, माता-पिता, भाई ने कुल्हाड़ी से काट दिया आरोपी गिरफ्तार।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। अनुज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। अनुज की हत्या उसकी प्रेमिका शिवानी के माता-पिता और और भाई ने मिलकर की। शिवानी के घर वालों ने अनुज को फोन कर बुलवाया, फिर कुल्हाड़ी से उसके गले पर वार कर दिया।वहां मौजूद लोगों ने देखते ही पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने अनुज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अनुज की मौत हो गई। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।

आपको बता दें कि देहात कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर कुटियावां गांव निवासी अनुज (पुत्र) शिवलाल की शनिवार को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई वारदात से सुल्तानपुर जिले में सनसनी फैल गई थी। बीते 5 अक्टूबर को हुई घटना के बाद अनुज की सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने में चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

कोतवाली देहात थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। बताया कि शिवानी के पिता नंदलाल अपनी (पत्नी) जानकी देवी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जिसमें नंदलाल का बेटा सनी भी सहयोगी की भूमिका में रहा। पिता, माता और भाई ने मिलकर बेटी शिवानी को मोहरा बनाया और उसके फोन से प्रेमी अनुज को बुलाया गया। प्रेमी के आने पर सभी हमलावर हो गए और सड़क पर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी नृशंस हत्या का प्रयास किया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और आनन फानन में उसे सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमिका शिवानी के साथ उनके पिता नंदलाल, मां जानकी देवी और भाई सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर जेल भेजने कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago