
ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि ऐतिहासिक धरोहर की मूल संरचना को सुरक्षित रखते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान कोतवाली के पास स्थित गेट संख्या-4 पर चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आवागमन के लिए उपलब्ध दो मार्गों में से एक-एक मार्ग को क्रमवार बंद कर शेष कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो। साथ ही नगर कोतवाली प्रभारी को यातायात का नियमानुसार डायवर्जन कर निर्माण कार्य में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने धारा रोड स्थित साकेत सदन के मुख्य भवन (बी-1), एंट्रेस प्लाजा तथा सोविनियर शॉप (बी-2) सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने, निर्माण गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उप निदेशक पर्यटन को परियोजनाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, उप निदेशक पर्यटन बी.पी. सिंह, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहायक परियोजना प्रबंधक, अवर अभियंता तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More