ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:47 AM IST

एफआईआर होने के बाद: बहराइच के पूर्व सीएमओ हुए फरार, विजिलेंस ने दर्ज किया है मुकदमा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
एफआईआर होने के बाद बहराइच के पूर्व सीएमओ हुए फरार, विजिलेंस ने दर्ज किया है मुकदमा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: एफआईआर होने के बाद बहराइच के पूर्व सीएमओ हुए फरार, विजिलेंस ने दर्ज किया है...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

एफआईआर होने के बाद बहराइच के पूर्व सीएमओ हुए फरार, विजिलेंस ने दर्ज किया है मुकदमा।

IMG 20250218 131855 143 - एफआईआर होने के बाद बहराइच के पूर्व सीएमओ हुए फरार, विजिलेंस ने दर्ज किया है मुकदमा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

लखनऊ।

बहराइच के पूर्व सीएमओ सुरेश सिंह पर एफआईआर दर्ज होते ही वह फरार हो गये। उनके खिलाफ विजिलेन्स लखनऊ में आय से अधिक धन अर्जित करने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

मूल रूप से जनपद जौनपुर निवासी सुरेश सिंह अपने परिवार के साथ लखनऊ के राजाजीपुरम में रहते हैं। आय से अधिक धन अर्जित करने को लेकर सतर्कता विभाग की टीम जांच कर रही थी। बताया जाता है कि सुरेश सिंह पर लगे आरोप जांच में सही पाये गये हैं। अधिकारियों के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद सुरेश सिंह अचानक फरार हो गये। शासन ने सतर्कता अनुभाग-2 लखनऊ की तरफ से दिये गये आदेश के अनुपालन में विजिलेन्स लखनऊ की टीम ने सुरेश सिंह पर लगे आरोपों की जांच की थी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

बहराइच के तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश सिंह द्वारा लोकसेवक के रुप में कार्यरत रहते हुए अपनी आय के समस्त वैद्य स्रोतों से कुल 41,41,444,00 रुपये की आय अर्जित की गयी और इस अवधि में इनके द्वारा भरण पोषण पर किया गया कुल व्यय 53,03,155,00 रुपये पाया गया। इस प्रकार जांच के लिए निर्धारित की गयी अवधि में सुरेश सिंह द्वारा ज्ञात और वैध स्रोतों से अर्जित की गयी अपनी आय के सापेक्ष 11,61,711,00 रुपये का अधिक व्यय किया गया,जो उनकी वास्तविक आय से काफी अधिक है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT