अयोध्या में नामी होटलों पर ADA की छापेमारी,दो को नोटिस एक होटल को सील करने का निर्देश

अयोध्या में नामी होटलों पर ADA की छापेमारी, दो को नोटिस एक होटल को सील करने का निर्देश|

लखनऊ के होटल लेवाना में हुई आगजनी की घटना के बाद अब अयोध्या में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। आज अयोध्या विकास प्राधिकरण व फॉयर विभाग की संयुक्त टीम ने नामी होटल शानेअवध, तिरुपति, अवंतिका और आकाश यात्री धर्मशाला पर छापेमारी की गई है। और वहां पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा संबंधित उपकरणों का निरीक्षण किया है। इस दौरान कई होटल में कमियां पाई गई है। और इसमे नामी होटल अवंतिका को सील करने की कार्यवाही हो सकती है। तो वहीं दो अन्य होटल में मिले कमियों पर नोटिस दिए जाने की कार्यवाहीं की जाएगी।
अयोध्या विकास प्राधिकरण संजीव सिंह ने कहा कि सबसे पहले फायर सेफ्टी प्लान को देखा है। उसके बाद होटल के नक्शे के मुताबिक निर्माण किया गया है कि नही व होटल का एजिक्ट प्लान क्या है। कोई घटना से लोगो को सुरक्षित कैसे निकाला जा सके। इसे देखा जा रहा है और हमारे साथ फायर विभाग के dfo साहब भी है। और हम लोग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। और जो भी इस प्रकार के होटल, धर्मशाला है। मानक के अनुरूप सही नही पाया जाएगा तो उसे आज शील कर दिया जाएगा। कहा कि कुछ स्थानों पर चेक किया जाए तो कहीं पर फायर अलार्म खराब है कहीं पर पाइप फटा हुआ है तो कहीं पानी का कनेक्शन ही नहीं मिला। और कही पर एक्जिट प्लान ही नहीं तैयार किया गया है। यदि शाम तक अपना प्लान नक्शे के साथ समित नहीं करते हैं तो फिर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
फायर विभाग के सीओ राजकिशोर ने बताया कि आज के निरीक्षण में मुख्य रूप से प्रवेश विकास फायर की व्यवस्था और नक्शे के मुताबिक यदि नहीं बना गया है तो हमारे साथ विकास प्राधिकरण के सचिव है जो कि अगली कार्यवाही सील करने की होगी। अवंतिका में प्रवेश निकासी व्यवस्था सही नहीं है फायर की भी व्यवस्था मानक के अनुरूप जिस तरह से होना चाहिए वह नहीं पाया गया है इसलिए यहां होटल सील किया जाएगा।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago