दरियाबाद-बाराबंकी

आवास के लिए बाराबंकी डीएम ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास, लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

आवास के लिए बाराबंकी डीएम ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास, लगाया रिश्वत मांगने का आरोप।
बाराबंकी।
बाराबंकी प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त मिलने के बाद घोषित अपात्र को बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचा। जिलाधिकारी से मिलने के बाद बाहर निकले युवक ने अपने परिजनों के सामने आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। इसके बाद हड़कंप मच गया।आननफानन में शिकायतकर्ता को निजी वाहन से प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी लेकर फरार हो गए।
रामनगर ब्लॉक के डीह मजरे अशोकपुर चाचू सराय का है। यहां के निवासी जाहिदा खातून (पत्नी) जुबेर का आरोप हैं कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वास की पहली किस्त के रुप में 40 हजार रुपए 29 सितंबर 2023 को मिले थे। जिससे उसके द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया। मगर जियो टैग के फेर में दूसरी किस्त नही मिली। इसको लेकर पंचायत सचिव ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इस पर दो अन्य लोगो के आवास का जियो टैग कर किस्त जारी कर दे गई। वही 12 जनवरी को तहसील की टीम पहुंची और उसे अपात्र घोषित कर दिया। बुधवार को जाहिदा खातून अपने पति जुबेर और बच्चो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से मिली l जहां से बाहर निकलते ही जुबेर ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह देख डीएम ऑफिस के सामने खड़े सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर आग बुझाई। उसके बाद शिकायतकर्ता को दोबारा डीएम के पास ले गए। जहा से उसे निजी वाहन से प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी कहीं लेकर फरार हो गए।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस खड़ी पीड़ित को तलाशती रह गई।
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट चन्द्रकांत ने बताया कि जुबेर को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया था। जिसकी पहली किश्त जारी की गई थी। जिससे उसने रास्ते की जमीन पर आवास बनाना शुरू कर दिया।जिस पर दूसरी किस्त रोक दी गई।इसी बात को लेकर वह आक्रोशित था।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

6 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

7 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

7 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

9 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

15 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago