अयोध्या उत्तर प्रदेश

एक मार्च को सांसद महिला प्राइज मनी खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन।

एक मार्च को सांसद महिला प्राइज मनी खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन।

अयोध्या।

अयोध्या सांसद महिला प्राइज मनी खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सांसद व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह एक मार्च को 12 बजे करेंगी। प्रतियोगिता का समापन 3 मार्च को प्रदेश सरकार की बाल विकास एवं महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य करेंगी। आयोजन की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा को सौंपी गई है। प्रतियोगिता आयोजन को लेकर सांसद लल्लू सिंह ने महानगर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ लोक सभा कार्यालय पर बैठक की। बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि खेल में प्रतिभाग करने से शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं को मंच मिलता है। सरकार के प्रयासों से खिलाड़ियों में निखार आया है। जिसका परिणाम स्वरुप आज अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी बेहतर हो गया है। आयोजक मंडल के सदस्य अनुप दुबे ने बताया कि आयोजन एक से तीन मार्च के बीच मकबरा स्थित डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में किया जाएगा। इस दौरान कबड्डी, खोखो, रस्साकशी, 100, 200, 400, 800 दौड़, 100 गुणा 4 रिले, लांग जंप का आयोजन होगा।

कबड्डी, खोखो, रस्साकशी के विनर को 15 हजार व रनर को 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। लांग जंप व दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100 द्वितीय पुरस्कार 3100 व तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बैठक में महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, अशोका द्विवेदी, बसंती सिंह, प्रतिमा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, यमुनोत्री केसरवानी, लक्ष्मी पाण्डेय, मंजू गुप्ता, नेहा तिवारी, नीलम जायसवाल, सुनीता गुप्ता, नीता शर्मा, शकुंतला गौतम माया सिंह, आराधना, अनीता द्विवेदी, सीता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago