
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके सरकारी गनर की दिनदहाड़े हत्या करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है. प्रयागराज पुलिस ने दावा किया कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अरबाज को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. इसके साथ ही उमेश हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
प्रयागराज में उमेश पाल और उनके गनर की दिनदहाड़े हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है. उमेश पाल हत्याकांड में एक आरोपी का एनकाउंटर हुआ है. अरबाज़ नाम के बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है. बताया जा रहा है कि एसओजी और प्रयागराज पुलिस ने यह एनकाउंटर नेहरू पार्क के जंगल में किया है. बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।.
उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था, उसे अरबाज ही चला रहा था. मारे गए बदमाश अरबाज को पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है. सल्लापुर का रहने वाला अरबाज, अतीक अहमद की गाड़ी भी चलाता था. धूमनगंज इलाके में स्थित नेहरू पार्क के जंगल में अरबाज को ढेर किया गया है. इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More