उन्नाव जिले में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से जिले के पत्रकारों में उबाल।
दोषियों की गिरफ्तारी तथा आर्थिक सहायता की मांग को लेकर सौंपा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन।✍विकास वीर यादव, रुदौली
उन्नाव जिले में एक अखबार के संवाददाता की दिनदहाड़े बदमाशो द्वारा गोली मारकर की गई हत्या से जिले के पत्रकारों में तगड़ा रोष उतपन्न है।
जिसको लेकर उपजा तहसील रुदौली की ईकाई के पत्रकारों द्वारा महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी रूदौली विपिन कुमार सिंह को सौंपा गया।
ज्ञापन में पत्रकार के हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ उंन्हे कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने तथा मृतक पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहायता तथा पत्रकारों के सुरक्षा की मांग की गई।