लखनऊ

उत्तर प्रदेश में बदले गए पांच जिलों के जिलाधिकारी, चंद्र विजय सिंह बने अयोध्या के डीएम।

उत्तर प्रदेश में बदले गए पांच जिलों के जिलाधिकारी, चंद्र विजय सिंह बने अयोध्या के डीएम।

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है, उत्तर प्रदेश में 5 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं, इनमें इंद्रमणि त्रिपाठी को डीएम औरैया बनाया गया है तो वहीं, चंद्र विजय सिंह डीएम अयोध्या बन गए हैं, बद्रीनाथ सिंह को डीएम सोनभद्र बनाया गया है, इसके अलावा देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल बनी हैं 

शासन ने प्रदेश के पांच डीएम बदले हैं, जिनमें लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को डीएम औरैया की जिम्मेदारी दी गई है , सोनभद्र जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का डीएम बनाया गया है. वहीं, बद्रीनाथ सिंह को सोनभद्र का डीएम बनाया गया है, इससे पहले वह उत्तर प्रदेश राज्यपाल के विशेष सचिव रहे, दिव्या मित्तल को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद से ट्रांसफर कर देवरिया डीएम की कमान सौंपी गई है, वहीं, प्रतीक्षारत निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया गया है।

इनके अलावा 6 आईएएस अफसरों के भी तबादले हुए हैं, अयोध्या के डीएम नितीश कुमार को एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम बनाया है। बदायूं के डीएम मनोज कुमार को हटा कर उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का सचिव बनाया गया है। देवरिया जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण बनाए गए है, औरैया की डीएम नेहा प्रकाश को निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार एलडीए वीसी बने हैं,देवी शरण उपाध्याय प्रतीक्षारत किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को यूपी शासन ने 6 जिलों के एसपी समेत 10 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया था, राजधानी लखनऊ के पुलिस उपायुक्त डॉ. दुर्गेश कुमार को जालौन एसपी बनाकर भेजा गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर बनाया गया। वहीं, एटा एसएसपी की जिम्मेदारी श्याम नारायण सिंह को दी गई, वह पहले पुलिस उपायुक्त वाराणसी के पद पर तैनात थे, कानपुर नगर पुलिस उपायुक्त राम सेवक गौतम को एसपी शामली बनाया गया है। इनके अलावा गौरव बंशवाल को पुलिस उपायुक्त वाराणसी, डॉ. ओमवीर सिंह को पुलिस उपायुक्त लखनऊ, अभिषेक को एसपी शामली, नीरज कुमार जादौन को एसपी हरदोई, ईराज राजा को एसपी गाजीपुर और केशव चंद्र गोस्वामी को एसपी अभिसूचना मुख्यालय।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago