धार्मिक-कथाएं

ईश्वर बहुत दयालु है।

ईश्वर बहुत दयालु है। 

धार्मिक कथाएं।

एक राजा का एक विशाल फलों का बगीचा था। उसमें तरह-तरह के फल होते थे। उस बगीचे की सारी देखरेख एक किसान अपने परिवार के साथ करता था। वह किसान हर दिन बगीचे के ताज़े फल लेकर राजा के राजमहल में जाता था। एक दिन किसान ने पेड़ों पे देखा नारियल अमरुद, बेर, और अंगूर पक कर तैयार हो रहे हैं। किसान सोचने लगा आज कौन सा फल महाराज को अर्पित करूँ। फिर उसे लगा अँगूर करने चाहिये क्योंकि वो तैयार हैं। इसलिये उसने अंगूरों की टोकरी भर ली और राजा को देने चल पड़ा।

किसान राजमहल में पहुंचा तो देखा कि राजा किसी दूसरे ख्याल में खोया हुआ था और नाराज भी लग रहा था। किसान ने रोज की तरह मीठे रसीले अंगूरों की टोकरी राजा के सामने रख दी और थोड़ी दूर बैठ गया। अब राजा खयालों-खयालों में टोकरी में से अंगूर उठाता, एक खाता और एक खींच कर किसान के माथे पे निशाना साधकर फेंक देता। राजा का अंगूर जब भी किसान के माथे या शरीर पर लगता था किसान कहता था- ईश्वर बड़ा दयालु है।

राजा फिर और ज़ोर से अंगूर फेंकता था। किसान फिर वही कहता था-ईश्वर बड़ा दयालु है। थोड़ी देर बाद राजा को एहसास हुआ कि वो क्या कर रहा है और प्रत्युत्तर क्या आ रहा है वो सम्भल कर बैठ गया। उसने किसान से कहा,”मैं तुझे बार-बार अंगूर मार रहा हूँ और ये अंगूर तुंम्हे लग भी रहे हैं, फिर भी तुम यह बार-बार क्यों कह रहे हो कि-ईश्वर बड़ा दयालु है।

किसान ने नम्रता से बोला, “महाराज, बागान में आज नारियल, बेर और अमरुद भी तैयार थे । पर मुझे भान हुआ क्यों न आज आपके लिये अंगूर् ले चलूं । लाने को मैं अमरुद और बेर भी ला सकता था।पर मैं अंगूर लाया। यदि अंगूर की जगह नारियल, बेर या बड़े बड़े अमरुद रखे होते तो आज मेरा हाल क्या होता ? इसीलिए मैं कह रहा हूँ कि -ईश्वर बड़ा दयालु है।

इस कथा का सार।

ईश्वर हमारी कई मुसीबतों को बहुत हल्का कर के हमें उबार लेते है।ये तो हम ही नाशुकरे हैं जो शुकर न करते हुए ईश्वर को ही गुनहगार ठहरा देते हैं।

।। जय श्री राधा कृष्ण।।

।। हरे राम हरे राम। राम राम हरे हरे।।

।। हरे कृष्ण हरे कृष्ण। कृष्ण कृष्ण हरे हरे।।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago