अयोध्या उत्तर प्रदेश

इस बार की दिवाली होगी और भी खास, जलाए जाएंगे कई बार इस्तेमाल होने वाले दीपक।

इस बार की दिवाली होगी और भी खास, जलाए जाएंगे कई बार इस्तेमाल होने वाले दीपक।

अयोध्या

अयोध्या श्रीरामनगरी में दीपोत्सव पर इस बार एक अद्भुत और ऐतिहासिक नजारे की गवाह बनेगी, दीपोत्सव पर जब श्रीराम जन्मभूमि नगरी 26 लाख दीपों की रोशनी से जगमगाएगी, तो उनमें पांच लाख ऐसे विशेष दीपक भी शामिल होंगे, जो साधारण मिट्टी के नहीं, बल्कि गोमय (गाय के गोबर) और औषधीय सामग्रियों से बने होंगे।

जयपुर की पांच स्वैच्छिक संस्थाओं से जुड़ी करीब 50 महिलाएं इन दीपकों को बना रही हैं, टोंक रोड स्थित पिंजरापोल गौशाला के वैदिक पादप अनुसंधान केंद्र में हर दिन हजारों दीपक तैयार किए जा रहे हैं। यहां माता रानी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रतिदिन लगभग 500-500 दीपक बनाती हैं, जिससे दिनभर में करीब 5,000 दीपक तैयार हो जाते हैं।

इन दीपकों में गाय के गोबर के साथ जटामासी, अश्वगंधा, रीठा, देसी घी, काली मिट्टी, अतीवला, काली हल्दी, मोरिंगा पाउडर, नीम पाउडर, तुलसी और कई दुर्लभ जड़ी-बूटियों का मिश्रण किया गया है, यही वजह है कि जब ये दीपक जलेंगे तो सिर्फ रोशनी ही नहीं, बल्कि हवन सामग्री जैसी सुगंध भी फैलाएंगे, इससे वातावरण शुद्ध और सुगंधित हो जाएगा।

महिलाओं का कहना है कि एक दीपक तैयार करने में महज 1 से 2 मिनट का समय लगता है, यह काम न केवल उन्हें रोज़गार और आत्मनिर्भरता दे रहा है, बल्कि ग्रामीण कारीगरों, महिलाओं और गौशालाओं को भी जोड़ रहा है, यह एक प्रकार का “लोक-सहयोगी अभियान” बन चुका है, जिसने पारंपरिक कला को नई पहचान दी है।

इन दीपकों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हल्के हैं, गिरने पर टूटते नहीं और इन्हें बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। जलने के बाद भी इनका महत्व खत्म नहीं होता, इन्हें मिट्टी या पौधों के पास डालने पर ये प्राकृतिक खाद (फर्टिलाइजर) का काम करते हैं, यानी ये दीपक रोशनी और सुगंध के साथ पर्यावरण को भी पोषण देंगे।

यह प्रयोग भारतीय परंपराओं में वर्णित “पंचगव्य” की भावना को साकार करता है, यह संदेश देता है कि आधुनिक दौर में भी स्वदेशी और पर्यावरण-हितैषी नवाचारों को अपनाकर त्योहारों को और खास बनाया जा सकता है।

अयोध्या की यह अनोखी दिवाली सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं होगी, बल्कि पूरे देश के लिए पर्यावरण-संवेदनशील त्योहार मनाने की प्रेरणा बनेगी, जब पांच लाख गोमय दीपक अयोध्या की धरा पर जलेंगे, तो दृश्य न केवल दिव्य और भव्य होगा, बल्कि यह भी दर्शाएगा कि भारतीय संस्कृति विज्ञान, प्रकृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago