आतंकी हमले के विरोध में जिले भर में गम और गुस्से का माहौल इसी को लेकर आज किसान यूनियन का भी गुस्सा फूटा

✍नितेश सिंह

रुदौली अयोध्या:
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले के बाद जिले भर में गुस्से का माहौल है। शहीदों की शहादत पर लोग सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। जिले भर के शिक्षण संस्थानों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं और विभिन्न दलों के लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर और शोक संवेदना प्रकट कर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिले के रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सरैठा में प्रसिद्ध बाबा खाकी दास जी महराज की पावन कुटी पर भारतीय किसान यूनियन अंबावतागुट के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाला गया जहां लोगों ने घटना के प्रति गहरा दुख प्रकट करते हुए पाकिस्तान और आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तथा सभी ने फो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एकत्र लोगों ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण बार बार इतनी बड़ी बड़ी आतंकी घटनाएं हो रही हैं। सरकार को अब इस मसले पर ठोस रणनीति बनाने की आवश्यकता है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं ग्राम वासियों ने देश के वीर सपूतों की याद में वृक्षारोपण किया जहां सभी की आंखे नम थी। वहीं शिव प्रसाद तिवारी ने कहा हम सब आज के दिन इतना ज्यादा दुखी है कि अपना दुख व्यक्त नहीं कर सकते। बस ईश्वर से यही कामना करते हैं भगवान उनकी पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे। कुटी पर सारे लोगों ने मौजूद होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाये।
PicsArt 02 16 06.01.25 - आतंकी हमले के विरोध में जिले भर में गम और गुस्से का माहौल इसी को लेकर आज किसान यूनियन का भी गुस्सा फूटा
👉 शोक सभा में गद्दीधर महंत राम भजन दास, आचार्य ब्रिज किशोर मिश्रा, हरीश चंद्र पांडे, अमरेश यादव “पप्पू”, शंकर बकस सिंह, राजू गुप्ता, अमरेंद्र प्रताप उर्फ रिशु, राजन सिंह, अमित सिंह, सुनील सिंह, भूपेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, संतराम, मोहर्रम अली, दुर्गेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago