
अयोध्या जिले के थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र स्थित सिद्धनाथन मंदिर के पास बाइक से अपने घर वापस लौट रहे दो किशोरों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस ने दोनों किशोर का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित हिसामुद्दीन पुर कोदई निवासी कुश कुमार यादव का 18 वर्षीय बेटा मुकेश यादव अपने बुआ के बेटे आदित्य कुमार यादव पुत्र राम कलप निवासी सिड़हिर थाना पूरा कलंदर के साथ बाइक से कहीं गया था। दोनों किशोर शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे के लगभग अपने घर वापस लौट रहे थे और वह सिद्धनाथन मंदिर के पास पहुंचे थे। तभी मौसम खराब होने के चलते अचानक बारिश होने लगी।
दोनों किशोर सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके पेड़ों के नीचे खड़े हो गए। इतने में अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों किशोर मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाया और इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया।
सीएचसी के डॉक्टरों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इनायतनगर थाने के उप निरीक्षक अभय सिंह ने दोनों किशोर के शवों को कब्जे में ले लिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सिड़हीर निवासी युवक आदित्य कुमार यादव कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज में इंटर में पढ़ रहा था।
वह अपने मामा कुश कुमार यादव निवासी कोदई का पुरवा हिसामुद्दीन के यहां रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोर के गांवों में सन्नाटा पसर गया और पारिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर हर कोई स्तब्ध रह गया है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More