आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बनाई मनमोहक रंगोली उपजिलाधिकारी ने किया सम्मानित, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने निकाली रैली

IMG 20190401 WA0016 - आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बनाई मनमोहक रंगोली उपजिलाधिकारी ने किया सम्मानित, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने निकाली रैली

रिपोर्ट-विकास वीर यादव

रुदौली (अयोध्या)

  • रुदौली ब्लाक प्रांगण से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को एस डी एम रुदौली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • इस मौके पर उपजिलाधिकारी रुदौली ज्योति सिंह ने ईवीएम व वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने की बात उपस्थिति आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों कर्मचारियों व अधिकारियों से कही।
  • उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिये सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाये इसके लिए मतदाताओं को घर घर जाकर जागरूक करने की बात आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से कही।
  • वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा तहसील परिसर में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रंगोली भी बनाई जिसे देख उपजिलाधिकारी काफी प्रसन्न हुई और उन्होंने रंगोली बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।
  • उपजिलाधिकारी ने ब्लाक प्रांगड़ रुदौली से तहसील परिसर तक आयोजित जागरूकता रैली में महिलाओं के साथ साथ चली तथा रैली में चल रही महिलाओं की हौसला अफजाई भी की। रैली में चल रही महिलाओं को तहसील परिसर में जलपान भी कराया गया। रैली का समापन बाल विकास परियोजना कार्यालय खैरनपुर रुदौली में हुआ।
  • रैली में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन में क्रमशः अनिता श्रीवास्तव प्रथम, मंजू मिश्रा द्वितीय व रिनकुन को तृतीय स्थान मिला सभी को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
  • इस मौके पर तहसीलदार रुदौली शिव प्रसाद,नायब तहसीलदार पैगाम हैदर प्रभारी सीडीपीओ सिद्धिधारी पांडेय, मुख्यसेविका रंजना श्रीवास्तव, पूनम,कृष्णा,नीलम,रीता श्रीवास्तव,
    निधी सिंह, दुर्गेश दूबे, मिथलेश, अनीता सहित काफी संख्या में आँगनवाड़ी कार्यकत्रियां व अन्य महिलाये मौजूद रही।
Web Admin

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago