अयोध्या उत्तर प्रदेश

घर बैठे श्रीरामलला की आरती देख सकेंगे भक्त, दूरदर्शन ने शुरू किया प्रसारण दूरदर्शन पर।

घर बैठे श्रीरामलला की आरती देख सकेंगे भक्त, दूरदर्शन ने शुरू किया प्रसारण दूरदर्शन पर।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी श्रीरामलला के भक्तों को राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से एक नई सुविधा प्रदान की गई है। भक्त घर बैठे हर दिन सीधे अयोध्या से आरती का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। दूरदर्शन रोज सुबह 6:15 बजे अयोध्या में श्रीराम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा। इसका शुभारंभ हो गया है। 22 जनवरी2024 को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी 2024 से राम मंदिर भक्तों के लिए खोला गया था। मंदिर खुलते ही श्रीरामलला के दर्शन को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीरामलला के दरबार में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही रामलला की आरती में शामिल होने के लिए ट्रस्ट की ओर से पास की व्यवस्था शुरू की गई थी। श्रृंगार, भोग व शयन आरती में सम्मिलित होने के लिए ट्रस्ट की ओर से पास जारी किए जाते हैं। अब श्रीरामलला की सुबह 6:15 बजे होने वाली श्रृंगार आरती के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। दूरदर्शन ने मंगलवार को पहले दिन इसका ट्रायल किया है। बुधवार से रोजाना लाइव प्रसारण की सुविधा सुचारू रूप चलने लगी। 22 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक लगभग 85 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।
राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि रामलला की श्रृंगार आरती का लाइव प्रसारण दूरदर्शन की ओर से शुरू कर दिया गया है । जल्द ही रामलला की संध्या आरती के भी लाइव प्रसारण की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago