अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत

अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत

कोतवाली क्षेत्र के कई स्थानों पर तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार के चलते युवाओं और किशोरों के नशे की गिरफ्त में आने से उनका भविष्य चौपट हो रहा है। तमाम किशोर और युवा स्मेक, चरस, अवैध शराब, नशे की गोलियां इंजेक्शन सहित अन्य कई तरह के नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। जिसमें कई स्कूल जाने वाले बच्चे भी बताए जाते हैं।
क्षेत्र के बल्ली पुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बीडीसी संघ के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जनसुनवाई शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पत्र भेजकर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। जिससे किशोरों और युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचा जा सके।
एसएसपी को भेजे गए शिकायत पत्र में बताया है कि कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के इंस्पेक्टर का पुरवा, मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन, रामपुर परेई, सीका, नरोत्तम पुर, बिलारी माफी तेंदुआ माफी के अलावा नगर पंचायत से सटे चांदपुर, बल्लीपुर, जलालपुर माफी, तोरो माफी, गोला बाजार, कोछा बाजार, खेमा सराय सहित अन्य कई जगहों पर नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले लोग सक्रिय हैं जिनका नेटवर्क फैला हुआ है। जो युवाओं को नशे की लत का शिकार बना रहे हैं। तथा नशे की सामग्री बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए युवाओं द्वारा अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देने की संभावना बनी रहती है। नशे के कारोबार में कई दबंग और सफेदपोश भी शामिल है। उनके भूमिका की जांच कराई जानी चाहिए। जिससे नशे के कारोबार पर अंकुश लग सके।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago