1766320899389 - अलग अलग सड़क हादसों में पांच घायल, जिला अस्पताल रेफर।

अलग अलग सड़क हादसों में पांच घायल, जिला अस्पताल रेफर।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अलग अलग सड़क हादसों में पांच घायल, जिला अस्पताल रेफर।

1766320899389 - अलग अलग सड़क हादसों में पांच घायल, जिला अस्पताल रेफर।

बीकापुर अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में सुबह पड़ रहे घने कोहरे के चलते अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं घट रही हैं।

पहली घटना बीकापुर कोतवाली और पूरा कलंदर थाना सीमा के समीप तमसा नदी पुल के पास पिकअप और ट्रैक्टर में हुई भीषण टक्कर के बाद ट्रैक्टर हाईवे के किनारे गड्ढे में चला गया। दुर्घटना में पिकअप सवार चौहरिया रायबरेली निवासी विजय 60 वर्ष और शुभम 22 वर्ष घायल हो गए। जबकि ट्रैक्टर चालक बांसवनपुर बीकापुर निवासी आनंद कुमार वर्मा 36 वर्ष घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पूरा कलर और बीकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट होने के चलते चिकित्सक डॉ अनुराग गुप्ता ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना गुरुवार की बताई जाती है। जबकि एक अन्य दुर्घटना में लखनीपुर बीकापुर निवासी ईश्वर दिन 60 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी बीकापुर लाकर दवा उपचार कराया गया।

एक अन्य दुर्घटना बीकापुर ब्लॉक मोड़ के पास हुई, जिसमें तोरोमाफी निवासी राधे रमन (58 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर आया है। तीसरी घटना में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र का 14 वर्षीय नमन गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे डॉ. अतुल कुमार मिश्रा ने दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद पांच गंभीर रूप से घायल लोगों में से एक को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज और शेष चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *