
अयोध्या प्रयागराज हाइवे के सुलतानपुर बाईपास पर लालमणि हास्पिटल लोहरामऊ के निकट मंगलवार की देर रात बाइक सवार सगे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया । जिसमे एक की मौत हो गयी तथा दूसरा लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात करीब 11 बजे पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी । जिसके बाद दोनों भाई दूर सड़क पर जा गिरे और उनका सिर फट गया । भीषण सड़क हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गयी है। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर घायल दूसरे भाई को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज में ले गये जहां से उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कोतवाली देहात थाने के सोनबरसा लाला का पुरवा गांव निवासी सगे भाई पिंटू (32) और रमेश (26) पुत्र रामधनी मंगलवार की देर रात मजदूरी कर लोहरामऊ स्थित किसी गोदाम से वापस बाइक से घर लौट रहे थे । दोनो अयोध्या हाइवे के लालमणि हास्पिटल के पास पहुंचे थे कि पीछे से आई ट्रक ने दोनो को रौंदकर भाग निकली । जिसमे पिंटू की मौके पर हीं मौत हो गयी है, जबकि रमेश गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल मे भर्ती है। हादसे की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है । घटना स्थल कोतवाली नगर के लालमणि हॉस्पिटल के पास है। जहां कोतवाली नगर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More