लखनऊ

अयोध्या में जुड़ा विकास एक और अध्याय, रेल रूट से जुड़ेगा बाराबंकी-अकबरपुर, तैयार होगा बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज।

अयोध्या में जुड़ा विकास एक और अध्याय, रेल रूट से जुड़ेगा बाराबंकी-अकबरपुर, तैयार होगा बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज।

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा अनुसार रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से अयोध्या क्षेत्र में बाराबंकी-अकबरपुर रेल रूट पर बो ‘स्ट्रिंग स्टील गर्डर’ रेलवे ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड ने तैयारी शुरू कर दी है और प्रक्रिया को कॉन्ट्रैक्टर्स व एजेंसी को आबद्ध कर पूरा किया जाएगा।

इस प्रक्रिया को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट व कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) बेसिस पर पूरा किया जाएगा जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस ब्रिज के निर्माण पूर्व सर्वे व टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन समेत तमाम प्रक्रियाओं को आईआईटी व एनआईआईटी की देखरेख में पूर्ण किया जाएगा। इसका निर्माण छह महीने में पूरा किया जाएगा। इसके जरिए बाराबंकी-अकबरपुर रेलवे मार्ग पर एलसी नंबर-108ए पर आरओबी के बो स्ट्रिंग स्टील गार्डर रेलवे ब्रिज हिस्से का निर्माण सुनिश्चित होगा।

सीएम योगी की मंशा अनुरूप, अयोध्या के समेकित विकास के दृष्टिगत एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है और इसी के क्रियान्वयन के जरिए अयोध्या में इस रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। कार्ययोजना के अनुसार, ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर’ रेलवे ओवरब्रिज के वास्तुशिल्प व संरचनात्मक डिजाइन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।

सभी आवश्यक सेवाओं के डिजाइन, काम शुरू करने के लिए आवश्यक स्थानीय निकायों-प्राधिकरणों से अनिवार्य अनुमोदन प्राप्त किए जा रहे हैं। साथ ही काम और सेवाओं के निष्पादन और संपत्तियों को सभी पहलुओं में रहने योग्य बनाने के बाद सौंपने की प्रक्रिया को लेकर कार्ययोजना को क्रियान्वित किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

16 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago