
#image_title
अयोध्या के रामनवमी मेले के दौरान भीषण सड़क हादसे में दादी और नातिन की बेहद दर्दनाक मौत हो गई है।मेले के लिए अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं के वाहन टीवीएस एक्सल को प्लाईवुड लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। यह परिवार जिला संत कबीर नगर के घनघटा क्षेत्र से अयोध्या दर्शन करने आ रहा था। ट्रक से टक्कर के बाद दोनों उसी समय गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गए। दुर्घटना नए पुल पर आज सुबह 11 बजे के आस पास हुई।इस घटना में मृतका कुरलावती की इस दुर्घटना के चेहरे और कमर के नीचे का हिस्सा छोड़ बाकी हिस्सा बाहर आ गया। नातिन काजल की भी दर्दनाक मौत हुई है। बाईक चला रहे गंगाधर कुरलावती के पति हैं जो इस घटना में बच गए हैं। वे भय और दुख से बहुत देर तक कुछ बोल नहीं सके। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र में नए पुल के बीच में हुआ।कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन ट्रक को बरामद कर लिया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More