
#image_title
रामनवमी मेले में आने वाले श्रद्धालु अयोध्या के पावन दर्शन अब आसमान से भी कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विकास निगम और हेरिटेज एविएशन ने मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया है। इस पर तीन हजार रुपये देकर सात मिनट की हवाई यात्रा की जा सकती है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि सरयू अतिथि गृह, अयोध्या के निकट स्थित हेलीपैड स्थल निर्धारित है। यहां पर काउंटर से श्रद्धालु और पर्यटक टिकट खरीद कर हवाई यात्रा का आनंद ले सकते हैं। हवाई दर्शन की यह सुविधा 29 मार्च से शुरू हो जाएगी। सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक श्रद्धालु इस यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। अयोध्या धाम के हवाई दर्शन से संबंधित जानकारी के लिए श्रद्धालु संपर्क कर सकते हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More