
हजरतगंज में लड़के-लड़की ने चलती स्कूटी पर ऐसी हरकत कर डाली कि उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था. वीडियो में लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है. लड़की युवक की गोद में बैठकर उसे बाहों में भरकर गले लगाते हुए किस करती नजर आ रही है. पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चलती स्कूटी पर रोमांस करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हजरतगंज पुलिस ने राजधानी की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने वाले युवक और युवती को पकड़ लिया है. युवती नाबालिग है. इन पर पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता फैलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया था.दरअसल, लखनऊ के हजरतगंज में लड़के-लड़की ने चलती स्कूटी पर ऐसी हरकत कर डाली कि उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था. वीडियो में लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है. लड़की युवक की गोद में बैठकर उसे बाहों में भरकर गले लगाते हुए किस करती नजर आ रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हुई। लखनऊ मध्य क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त अपर्णा रजत कौशिक ने वायरल वीडिया के संबंध में पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि वीडियो लखनऊ का है और हजरतगंज क्षेत्र में लिया गया था। स्कूटी सवारों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए आसपास के कैमरों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही थी। पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अश्लीलता फैलाने के आरोप में भी कार्रवाई होगी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन दोनों का व्यवहार न केवल शालीनता और सामाजिक व्यवहार की सीमाओं को पार करता है। यह मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी अपराध है। आरोपी युवक के पकड़े जाने के बाद पूछताछ शुरू कर दी गई है। इसी में यह बात सामने आई है कि लड़की नाबालिग थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More