सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

अयोध्या-प्रयागराज NH पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर:एक की मौत।

अयोध्या-प्रयागराज NH पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर:एक की मौत।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिका गंज चौकी अंतर्गत बाबूगंज बाजार की है। शनिवार की रात एक कार सुल्तानपुर की ओर से जा रही थी। द्वारिका गंज चौकी अंतर्गत बाबूगंज बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर अपने-अपने घरों से निकल आए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस एवं स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।

स्थानीय लोग और पुलिस ने कार से घायलों को निकलवा कर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजवाया। बताया जा रहा है कि कार पर पांच लोग सवार थे।  उनकी मौके पर मौत हो गई है।

शव को हेड कांस्टेबल कन्हैया लाल यादव ने कार से निकलवा कर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पर गोसाईगंज थानाध्यक्ष आरके रावत, भटमई चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

8 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

8 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

9 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

11 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

16 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago