इन लोगों पर उठे सवाल, सवालों के घेरे में सनबीम छात्रा की मर्डर मिस्ट्री

इन लोगों पर उठे सवाल, सवालों के घेरे में सनबीम छात्रा की मर्डर मिस्ट्री।

अयोध्या।

अयोध्या शहर के सनबीम स्कूल में ग्रीष्मावकाश में छात्रा को विद्यालय में क्यों बुलाया। हादसे की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी। छात्रा उनके साथ कमरे से रोते हुए क्यों निकली। पहले छात्रा के झूले से गिरकर घायल होने की बात क्यों कही।छात्रा जब प्रधानाचार्य के कमरे से निकली तो अकेले छत पर क्यों जाने दिया गया। यदि स्कूल के कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब थे तो उन्हें ठीक क्यों नहीं कराया गया। घायल छात्रा को अस्पताल न ले जाकर निजी अस्पताल क्यों ले जाया गया।

सुबह नौ बजे की घटना की जानकारी पुलिस को दोपहर तीन बजे मिली। शनिवार सुबह गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी या अन्य किसी स्कूल स्टाफ को हिरासत में क्यों नहीं लिया गया। स्कूल की छत व नीचे जहां छात्रा गिरी, वहां फोरेंसिक जांच न कराना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रधानाचार्या रश्मि भाटिया ने छात्रा के झूले से गिरने का झूठ क्यों, किसलिए और किसके लिए बोला?  दूसरा सवाल यह है कि छात्रा के गिरने के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के बजाए निजी अस्पताल क्यों ले जाया गया, वह भी उसरू से छह किलोमीटर दूर नियांवा में?

तीसरा सवाल यह है कि प्रधानाचार्या ने छात्रा को छुट्टी में स्कूल क्यों बुलाया.? बंद कमरे में क्या बातचीत की और क्या कहा?चौथा बड़ा सवाल यह है कि छात्रा तीसरी मंजिल से गिरी तो उसे बाहरी हिस्से में दिवार के नजदीक गिरना चाहिए था वह नींव से आठ फिट दूर कैसे गिरी?

पांचवा सवाल यह है कि उसके गिरने के 15 मिनट तक स्कूल का कोई भी जिम्मेदार मौके पर क्यों नहीं पहुंचा? 

सवाल यह भी है कि प्रधानाचार्या ने परिवार को तत्काल सूचना क्यों नहीं दी, काहे झूठ बोलतीं रहीं कि झूले से गिर गई, दूर निजी अस्पताल क्यों ले जाया गया, जहां गिरी खून के निशान क्यों मिटाए गए, स्पोर्ट्स टीचर की बात क्यों छुपाई गई। इस ह्रदय विदारक घटना को लेकर पूरा जिला भी स्कूल प्रबंधन को इन्हीं सवालों से घेर रहा है। इन्हीं अनुत्तरित सवालों के जवाब का इंतजार हर एक को है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago