अयोध्या : घर से मिला अवैध पटाखों का जखीरा, 18 भरे हुए गैस सिलेंडर भी बरामद

अयोध्या : घर से मिला अवैध पटाखों का जखीरा, 18 भरे हुए गैस सिलेंडर भी बरामद |

 

सोमवार की देर शाम पुलिस ने सोहावल चौराहे पर स्थित एक घर से लगभग 2 पिकअप अवैध पटाखा सहित 18 भरे व 7 खाली गैस सिलेंडर बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत में लिया है।
रौनाही थाना प्रभारी अक्षय कुमार सिंह के मुताबिक देर शाम सूचना मिली कि सोहावल चौराहा स्थित अजय साहू के घर में भारी मात्रा में पटाखा भरा पड़ा है। इसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद घर को चारों तरफ से घेर लिया गया। पुलिस ने घर के अंदर से लगभग 2 पिकअप पटाखा व बारूद बरामद किया है, जिसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है घर के अंदर एक ही कमरे से बड़े 18 गैस सिलेंडर भरे व 7 खाली भी मिले हैं, जो किसी अनहोनी की तरफ इशारा कर रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई पटाखे का व्यवसाय करते हैं। दीवाली के लिए अभी से ही पटाखा बनाने वाला बारूद इकट्ठा कर रखा था। अभी गत दिनों हैरिंग्टनगंज के सेमरा गांव में डबल बारूद विस्फोट से पूरा मिल्कीपुर हिल गया था, जिसमें एसएसपी प्रशांत वर्मा ने कार्रवाई करते हुए हैरिंग्टनगंज चौकी इंचार्ज यशवंत द्विवेदी सहित दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

20 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago