चौकी इंचार्ज , कांस्टेबल व एक अन्य अज्ञात कांस्टेबल पर घूस मांगने पर कोर्ट में परिवाद दर्ज

चौकी इंचार्ज , कांस्टेबल व एक अन्य अज्ञात कांस्टेबल पर घूस मांगने पर कोर्ट में परिवाद दर्ज

उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार साहबगंज चौकी क्षेत्र निवासी मुन्नी लाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राप्त धन से अपने भूखंड पर निर्माण शुरू करवाया गया.
स्माइल गंज निवासी मुन्नीलाल सोनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त धन से अपने निर्विवादित भूखण्ड पर आवास निर्माण कराने का कार्य शुरू ही करने वाला था कि साहबगंज पुलिस को योजना के तहत प्राप्त धन की खबर लग गई, और निर्माण के बदले चौकी इंचार्ज अविनाश सिंह के इशारे पर हमराह सिपाही राहुल यादव द्वारा 50 हजार रुपये मांगे गये, इतनी बड़ी रकम के अनावश्यक लेनदेन में जब मुन्नीलाल द्वारा असहमति दिखाई गई तो साहब गंज पुलिस खुद पार्टी बनकर अन्यत्र भूमि विवाद को आवासीय भूमि जिसपर निर्माण होना था, जिस पर प्रार्थी खुद काबिज है.
जिसपर एसडीएम नजूल द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट व तत्पश्चात एसडीएम द्वारा आदेश भी प्रार्थी के पक्ष में है, से जोड़कर निर्माण कार्य रोकने का कार्य किया गया, एसपी सिटी, कोतवाल नगर को भी इस बाबत मौखिक रूप से बताया गया, जिसपर एसपी सिटी द्वारा एसडीएम के आदेश का हवाला देते हुए फोन पर चौकी इंचार्ज अविनाश सिंह को निर्माण में बाधा उत्पन्न करने से रोका भी गया, वो भी एक बार नही बल्कि कई बार, फिर भी चौकी इंचार्ज अविनाश सिंह,जिले के आला अधिकारियों के आदेश की लगातार अवहेलना करते रहे,अंत में प्रार्थी मुन्नीलाल सोनकर द्वारा हार मान कर मुख्यमंत्री पोर्टल का सहारा लिया गया, जिसमें साहबगंज चौकी पर तैनात सिपाही राहुल यादव द्वारा काम के बदले 50 हजार मांगने की शिकायत की गई।
तहसील दिवस में एसपी सिटी द्वारा पुनः निर्माण संबंधी आदेश जारी हुए, फिर भी चौकी इंचार्ज के तानाशाही रवैये पर अधिकारियों के आदेश का कोई नही हुआ, जिस पर पीड़ित मुन्नीलाल सोनकर द्वारा न्यायालय की शरण लेनी पड़ी और पीड़ित द्वारा चौकी इंचार्ज साहबगंज अविनाश सिंह, हमराही सिपाही राहुल यादव व एक अन्य अज्ञात सिपाही पर न्यायालय के आदेश पर परिवाद दर्ज हुआ।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

2 days ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

2 days ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

2 days ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

2 days ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 days ago