अयोध्या: गला दबाकर की गई थी वृद्ध की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

#अयोध्या। कुमारगंज क्षेत्र के कटघरा गांव में वृद्ध की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत का मामला पूरी तरह से गरमा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी शैलेश पांडे ने घटना के खुलासे के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए हैं।
थाना क्षेत्र के कटघरा अंतर्गत पूरे छेदी गांव निवासी 60 वर्षीय राम चरन बीते दो दिन पूर्व रात करीब 10 बजे घर से खाना खाकर गांव से करीब 500 मीटर दूर कटघरा गांव के पास स्थित भीटा पर जानवरों के लिए बनाए गए पशुशाला के पास रोज की तरह सोने गए हुए थे। सुबह 7 बजे तक रामचरन के घर न पहुंचने पर परिजन उनकी खोज में भीटा स्थित पशुशाला पर पहुंच गए थे।
रामचरन को मृत अवस्था में देख परिजनों में कोहराम मच गया था और गांव में सनसनी फैल गई थी। मृतक के बेटे शिव प्रसाद ने मामले में मुकदमा कायम किए जाने हेतु तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि वृद्ध की मौत के मामले में हत्या पूरी तरह से क्लियर है। उधर वृद्ध की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद स्पष्ट हो गया है जिसमें गला दबाने से मौत का खुलासा हुआ है।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago