अयोध्या उत्तर प्रदेश

अब तेज गति से डीजे बजाने वाले संचालकों की खैर नहीं।

अब तेज गति से डीजे बजाने वाले संचालकों की खैर नहीं।

अयोध्या।

अयोध्या मंडलायुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने मंडल में कानून व्यवस्था और महाकुंभ के मुख्य स्नान पर्व (मौनी अमावस्या) व बसंत पंचमी मेला की तैयारियों को लेकर बैठक की।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि अक्सर देखने में आ रहा है कि सड़कों/विभिन्न मैरिज लॉनों में बजने वाले डीजे की ध्वनि मानक के अनुसार न होकर अनावश्यक रूप से ध्वनि प्रदूषण करते हैं। इसको लेकर अभियान चलाया जाए। मानक के विपरीत बजाने वाले सभी डीजे संचालकों पर कार्रवाई की जाए।

कहा कि महाकुम्भ के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दौरान अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर अयोध्या की सीमा के सभी जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है, जिससे यहां पहुंचने वाले श्रद्वालुओं को आसानी से दर्शन पूजन/स्नान कराया जा सकें।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि अयोध्या से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को 28 जनवरी 2025 से डायवर्ट किया जाएगा। रात्रि के दौरान कोई भी ट्रक राष्ट्रीय राजमार्गो के किनारे पार्क न होने पाए।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago