images 3 3 - अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर ।

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर ।

लखनऊ

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर ।

images 3 3 - अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर ।
फेसबुक फोटो।

लखनऊ।

यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को एनकाउंटर में मार गिराया है। असद अहमद उमेश पाल मर्डर केस में मोस्ट वांटेड था और हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक असद का एनकाउंटर झांसी में हुआ है। असद अहमद अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा था। उसने इसी साल लखनऊ के एक नामी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। असद पढ़ाई में तेज था। रिपोर्ट के मुताबिक वह लॉ की पढ़ाई करने विदेश में जाना चाहता था। हालांकि उसके पिता के आपराधिक इतिहास के चलते पासपोर्ट क्लियर नहीं हुआ और विदेश जाने का सपना पूरा नहीं हुआ। असद अहमद गुस्सैल मिजाज का था। उसने अपने शिक्षकों को भी नहीं छोड़ा था। स्कूल में पढ़ाई के दौरान वह एक प्रतियोगिता में अपनी टीम की अगुवाई कर रहा था। लेकिन उसकी टीम हार गई। हार से असद इतना गुस्साया कि शिक्षकों की पिटाई कर दी थी। अतीक का  आतंक था कि इस मामले की थाने में भी शिकायत तक नहीं हुई।अतीक अहमद के जेल जाने और भाइयों बेटों के फरार होने के बाद असद ही पूरा कारोबार संभाल रहा था।  कुछ दिन पहले उमेश पाल मर्डर केस का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, उसमें असद गोली चलाता दिख रहा था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और वांटेड घोषित कर रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *