अयोध्या आस-पास

अण्डरवियर चुराने के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा।

अण्डरवियर चुराने के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के थाना पटरंगा के रानीमऊ में दुकानदार ने अपने ग्राहक को चोरी के आरोप में तालीबानी सजा दी। युवक का हाथ पैर को पेड़ से बांधकर पिटाई की। मौके पर पुलिस पहुंची युवक को छुड़ाकर दुकानदार समेत थाने ले आयी। पुलिस ने दोनो का धारा 151 में चालान कर दिया है। अशरफपुर गंगरेला के रहने वाले विकास यादव पुत्र गंगाराम यादव की रानीमऊ में कपड़े की दुकान है। उनके दुकान पर हंसराज उर्फ बुधाई पुत्र स्व प्रेमचन्द्र निवासी बकौली थाना पटरंगा अंडरबियर खरीदने के लिए आया। विकास ने हंसराज पर पांच अंडरबियर चोरी का आरोप लगाते हुए उसको पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगो ने घटना की वीडियो बना ली।

विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा विकास व हंसराज को थाने ले आयी। पुलिस ने दोनो का धारा 151 में चालान कर दिया है। वहीं मामले को लेकर हंसराज का कहना है कि उसने अंडरवियर को लेकर पांच सौ रुपये विकास को दिये थे। परन्तु इसके बाद भी उसके साथ मारपीट की गई।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago