
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भीखी सराय निवासी करीब 28 वर्षीय विवाहिता का शव बुधवार सुबह 11 बजे घर के अंदर साड़ी के सहारे छत के कुडे से संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला। मिली जानकारी के अनुसार भीखी सराय निवासी अजय विश्वकर्मा की पत्नी रितु विश्वकर्मा 28 वर्ष बुधवार सुबह घर पर बच्चों के साथ मौजूद थी। पति अजय विश्वकर्मा पड़ोस के उमरनी पिपरी चौराहे पर वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। घटना के समय अजय विश्वकर्मा दुकान पर गए थे। सुबह करीब 11बजे के आस पास अजय विश्वकर्मा घर भोजन करने वापस आए। उन्होंने देखा कि उनके बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे। घर के अंदर रितु विश्वकर्मा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने पर हक्का बक्का रह गया। और शव को नीचे उतार लिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मौके पर महिला उप निरीक्षक पूजा राज और पुलिस टीम के साथ पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय द्वारा परिजनों से पूछताछ और जांच पड़ताल की गई। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतका का मायका इनायत नगर थाना क्षेत्र में है। पुलिस द्वारा मायके पक्ष को सूचना दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि हर पहलू की जांच पड़ताल की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। जांच पड़ताल में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More