सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

मकान ढहाने वाले नौ लोगों पर दर्ज होगा केस।

मकान ढहाने वाले नौ लोगों पर दर्ज होगा केस।

सुल्तानपुर।

रिटायर्ड फौजी का मकान जेसीबी से ढहाने के आरोप में सिविल जज प्रवर खंड/ एफटीसी क्षितिज पांडेय ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोपियों में दियरा स्टेट के चार लोग शामिल हैं। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी सत्येंद्र कुमार पांडेय ने मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उन्होंने अर्जी में दियरा स्टेट के मार्तंड प्रताप शाही, अरुणा कुमारी शाही, मनीषा व रुद्राणि और दियरा गांव के उमेश चंद्र मिश्र, अजीत मिश्र, रामसूरत, रमेश व लल्लन को आरोपी बनाया है।

सत्येंद्र का आरोप लगाया है कि तीन अप्रैल 2023 को आरोपियों ने जेसीबी से उनका मकान ढहा दिया था। विरोध करने पर ईंट व पत्थर मारकर चोट पहुंचाई थी। उनके अधिवक्ता घनश्याम उपाध्याय ने कहा कि आरोपी मकान गिराने के साथ ही 25 ट्राॅली ईंट व 10 क्विंटल सरिया उठा ले गये। पुलिस के केस न दर्ज करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। अदालत ने सुनवाई करने के बाद मोतिगरपुर एसओ को आदेश दिया है कि वे मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना करें।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago