
अयोध्या में रायबरेली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के करमडांडा पूरे पटखौली गांव निवासी अशोक कुमार (पुत्र) मकासे धुरिया गांव के पास से ही गुजरे नेशनल हाईवे को रात में पैदल पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। युवक घायल अवस्था में खून से लथपथ हाईवे पर बेहोशी हालत में पड़ा था।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी बारुन बाजार उमेश कुमार वर्मा, अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल अशोक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर भेजा। जहां पर डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर विधि कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More