
अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के उमापुर-दुल्लापुर मार्ग पर शनिवार रात धधवारा गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई जिसके नीचे दब कर एक किसान की मौत हो गई। किसान चीनी मिल में गन्ना उतार कर घर वापस जा रहा था।
धधवारा गांव निवासी मंशाराम यादव 40 वर्ष (पुत्र) सालिकराम शनिवार को रौजागांव चीनी मिल गन्ना लेकर गया था। गन्ना तौल कराकर वापस घर जाते समय देर शाम 8 बजे के लगभग अपने गांव के करीब पहुँचा कि अचानक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्राली के नीचे दबकर वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे किसी तरह निकालकर सीएचसी मवई पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मवई थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More