%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE %E0%A4%A8%E0%A4%B9%E0%A4%B0 %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%B2 %E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8B%E0%A4%B0 %E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%95 %E0%A4%95%E0%A4%BE %E0%A4%B6%E0%A4%B5 17 - अंतिम चरण में है अयोध्या राम मंदिर का काम, जुलाई के अंत तक पूरा हो जायेगा निर्माण कार्य।

अंतिम चरण में है अयोध्या राम मंदिर का काम, जुलाई के अंत तक पूरा हो जायेगा निर्माण कार्य।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अंतिम चरण में है अयोध्या राम मंदिर का काम, जुलाई के अंत तक पूरा हो जायेगा निर्माण कार्य।

इंदिरा नहर में मिला मेडिकल स्टोर संचालक का शव 17 1 - अंतिम चरण में है अयोध्या राम मंदिर का काम, जुलाई के अंत तक पूरा हो जायेगा निर्माण कार्य।

अयोध्या।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शनिवार को बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य अपने अंतिम चरण में है और निर्माण से संबंधित सभी प्रमुख कार्यों के जुलाई के अंत तक पूरा होने की संभावना है। मंदिर निर्माण समिति की बैठक में भाग लेने शनिवार को अयोध्या पहुंचे।

अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने संवाददाताओं को बताया कि मंदिर और उसके परकोटे के लिए 14 लाख घन फुट बंसी पहाड़पुर पत्थर की जरूरत थी, जिसमें से 13 लाख घन फुट पत्थर लग चुके हैं।  नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि अब केवल एक लाख घन फुट पत्थर ही लगने शेष हैं।  मंदिर के लगभग 800 फुट लंबे निचले चबूतरे के 500 फुट हिस्से पर राम कथा को दर्शाने वाले भित्ति चित्र तैयार हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि आस-पास के घेरे में प्रस्तावित 80 में से 45 कांस्य भित्ति चित्र स्थापित किये जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा, “भारत में पहली बार किसी मंदिर की खिड़कियों में टाइटेनियम धातु का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह अपने आप में अनूठी बात है।” मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि इस धातु की असाधारण मजबूती 1,000 साल से भी ज्यादा समय तक टिकी रह सकती है। उन्होंने कहा, “श्रीराम मंदिर निर्माण समिति को उम्मीद है कि जुलाई के अंत तक सभी बड़े निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *