अयोध्या उत्तर प्रदेश

अंतरिम रेल बजट से अयोध्या के संवरेंगे पांच स्टेशन, हर साल पहुंचेंगे 3.5 करोड़ श्रद्धालु।

अंतरिम रेल बजट से अयोध्या के संवरेंगे पांच स्टेशन, हर साल पहुंचेंगे 3.5 करोड़ श्रद्धालु।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी की संभावनाओं को देखते हुए रेलवे अपना नेटवर्क मजबूत करेगा। अयोध्या को जोड़ने के वाले नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, पांच स्टेशनों का पुनर्विकास कर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाएगा। मंत्रालय को हर साल 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इन स्टेशनों पर सुविधा बढ़ाने व नेटवर्क के अपग्रेडेशन के लिए अंतरिम बजट में रेल मंत्रालय को यूपी में विकास कार्य के लिए 19575 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतरिम बजट पारित होने के बाद उत्तर प्रदेश और अयोध्या के विकास को लेकर जानकारी दी।

रेल मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से बताया कि अयोध्या में अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, कटरा, दर्शन नगर और सलारपुर स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है। देश के चारों ओर से अयोध्या को गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ रेल नेटवर्क जोड़ते हैं। लखनऊ-अयोध्या और वाराणसी-अयोध्या सेक्शन की डबलिंग और विद्युतीकरण हो गया है। इससे ट्रेनों की क्षमता और गति दोनों ही बढ़ेगी। अब गोरखपुर और प्रयागराज से अयोध्या आने वाले सेक्शन को अपग्रेड करने के लिए भी डीपीआर तैयार हो रहा है।

अयोध्या से मनकापुर की तरफ स्थित पूर्वोत्तर रेलवे का रामघाट स्टेशन भी विकसित होगा। डीआरएम आदित्य कुमार ने बताया कि रामघाट स्टेशन पर यात्रियों के लिए जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। मनकापुर-अयोध्या सेक्शन की डबलिंग की सर्वे रिपोर्ट चली गई है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago