CM योगी आदित्यनाथ ने किया अयोध्या में कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण

सुरेंद्र सिंह-नितेश सिंह

अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भगवान राम की नगरी अयोध्या में कर्नाटक से लाई गई कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज अयोध्या आगमन को लेकर प्रशासनिक हल्के में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर हवाई पट्टी पर उतरा। सड़क मार्ग से सीएम सबसे पहले अयोध्या शोध संस्थान पहुंचें। वहां कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण

👉7 फीट की है प्रतिमा

अयोध्या शोध संस्थान ने काष्ठ कला की दुर्लभ कृति कोदंड राम की प्रतिमा को कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट एम्पोरियम से 35 लाख रु. में खरीदा गया है। प्रतिमा का अनावरण अस्थाई स्थल पर कराया जाएगा और बाद में लाइब्रेरी में इसका स्थाई प्लेटफॉर्म बन जाने पर इसे वहां स्थापित कर दिया जाएगा। 7 फीट की इस प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार एम मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
    भगवान राम के धनुष का नाम कोदंड था। कोदंड का अर्थ होता है बांस से निर्मित। कोदंड एक चमत्कारिक धनुष था, जिसे हर कोई धारण नहीं कर सकता था। इससे छोड़ा गया बाण लक्ष्य को भेदकर ही वापस आता था। कोदंड नाम से भिलाई में एक राम मंदिर भी है, जिसे कोदंड रामालयम मंदिर कहा जाता है। भगवान राम की यह प्रतिमा देखने में काफी आकर्षक है और इसे काष्ठ कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ इसके बाद कैरेबियन देशों की रामलीला यात्रा, अयोध्या की पुरातात्विक रिपोर्ट, थारूओं की कला संस्कृति एवं अवध की लोक चित्रकला पुस्तक का लोकार्पण करेंगे।
दोपहर में 3.25 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ मणिरामदास छावनी में आयोजित महंत नृत्यगोपालदास के 81वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिए।
▪अपराह्न 4.30 बजे से सायं पांच बजे तक कार्यक्रम आरक्षित है। सायं पांच बजे से वह अयोध्या के विकास कार्यों का वह निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण कार्यक्रम में राम की पैड़ी, भजन स्थल, बस स्टेशन निर्माण एवं गुप्तारघाट के सौन्दर्यीकरण शामिल हैं। सीएम के निरीक्षण को लेकर कार्यदायी संस्थाओं के होश उड़े हैं।
▪निरीक्षण के बाद लखनऊ उडऩे के लिए सीएम सायं 6.10 बजे हवाई पट्टी पहुंचेंगे।
Web Admin

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

19 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago