9 माह में भी 3 माह के लापता अबोध बच्चे को नहीं तलाश सकी कुमारगंज पुलिस

20190819 080227 - 9 माह में भी 3 माह के लापता अबोध बच्चे को नहीं तलाश सकी कुमारगंज पुलिसकुमारगंज, अयोध्या

कुमारगंज पुलिस ने बड़ी घटना को डाला ठंडे बस्ते में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान 3 माह का बच्चा हो गया था लापता बच्चे की पीड़ित मां ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र बच्चे की मां ने अपने लापता 3 माह के बेटे की तंत्र-मंत्र के चक्कर में बलि देने का आरोप लगाया था। कुमारगंज थाना क्षेत्र के सराय धनेठी गांव से मांगलिक कार्यक्रम के दौरान लापता हुए 3 माह के बच्चे की तलाश कुमारगंज पुलिस 9 माह बीत जाने के बाद भी नहीं कर सकी है। कुमारगंज पुलिस ने अबोध बच्चे के लापता होने का मामला ठंडे बस्ते में डालकर मामले में अब कोई भी कार्यवाही करना मुनासिब नहीं समझ रही है। मामले में कोई भी कार्यवाही न होता देख लापता बच्चे की पीड़ित मां ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध कुमारगंज थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देेेकर तंत्रमंत्र के चक्कर में 3 माह के अबोध संदीप की बलि दिए जाने का आरोप लगाया है।
कुमारगंज थाना क्षेत्र के सराय धनेठी गांव अंतर्गत पूरे बढ़ई निवासी धोखई पासी के सुपौत्री का जन्मोत्सव कार्यक्रम बीते 26 दिसंबर 2018 को चल रहा था। इसी बीच उनके छोटे भाई रामकरन के बेटे रामचंद्र पासी का 3 महीने का बेटा संदीप अचानक घर से गायब हो गया था। अबोध बालक के लापता होने के बाद रामचंद्र पासी के घर में कोहराम मच गया था और गांव में सनसनी फैल गई थी। घटना की अलसुबह लापता बच्चे की मां बिरंजा देवी ने कुमारगंज थाने में तहरीर देकर मामले में कार्यवाही की गुहार की थी। घटना की सूचना मिलने के बाद कुमारगंज पुलिस हरकत में आई थी। घटना के तीसरे दिन तत्कालीन थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडे ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध धारा 363 भादवि के तहत मुकदमा कायम कर लिया था। पुलिस ने मामले में उल्टे लापता बच्चे की दादी को ही थाने लाकर टॉर्चर भी किया था। पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग सका था। घटना की जानकारी के बाद बच्चे की सुरागरसी में लगी कुमारगंज पुलिस ने 1 सप्ताह तक तेजी जरूर दिखाई थी किंतु मामले में कोई अहम सुराग न मिलता देख उन्होंने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। घटना के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार भी खूब गर्म रहा और अब लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगाना शुरू कर दिया है। उधर 3 माह के बच्चे को लापता हुए 9 माह बीत जाने के बाद पुलिस की निष्क्रियता देख लापता बच्चे की मां ने कुमारगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आधा दर्जन लोगों पर अपने 3 माह के बेटे को अगवा कर तंत्र-मंत्र के चक्कर में बलि देने का आरोप लगा दिया है। मामले के विवेचक कुमारगंज थाने के उपनिरीक्षक राम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे की मां ने जो तहरीर दिया है उसके आधार पर दोनों पक्षों को तलब कर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में छानबीन जारी है। जब तक बच्चा जिंदा अथवा मुर्दा किसी भी दशा में बरामद नहीं होता मुकदमे की जांच प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं दूसरी ओर लापता अबोध की पीड़ित मां का कहना है कि उसने जो तहरीर दिया था तत्कालीन थानाध्यक्ष ने उसे दरकिनार कर मनचाही तहरीर लिखवा कर मनमाने ढंग से मुकदमा कायम कर लिया था और उसे एफआईआर की प्रति आज तक नहीं उपलब्ध कराई थी। फिलहाल लापता अबोध के मामले में 9 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहना पुलिसिया निष्क्रियता को पूरी तरह से प्रमाणित कर रहा है।

Web Admin

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

2 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

2 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

4 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

5 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

5 days ago