अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

55 वीं लोकसभा का चुनाव बड़ा दिलचस्प, समाजवादी पार्टी और भाजपा में कड़ा मुकाबला।

55 वीं लोकसभा का चुनाव बड़ा दिलचस्प, समाजवादी पार्टी और भाजपा में कड़ा मुकाबला।

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश के अवध और पूर्वांचल के मुहाने पर अम्बेडकरनगर जिला पड़ता है। यह लोकसभा क्षेत्र अयोध्या से सटा हुआ है। जिले का निर्माण ही अयोध्या जिले का बंटवारा करके हुआ था। सरयू नदी से सटे अम्बेडकरनगर की पहचान पूर्वांचल के गांधी के रूप में मशहूर जयराम वर्मा और समाजवाद के पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली के रूप में भी है। अयोध्या में श्री राम मंदिर की स्थापना के बाद इस लोकसभा क्षेत्र का महत्व भी बढ़ गया है। पर्यटन की दृष्टि से देखे तों श्रवण धाम एक महत्वपूर्ण स्थान है। इस बार लोकसभा में राजनीतिक गुणा-गणित भी दिलचस्प है।

अम्बेडकरनगर सीट से बसपा सुप्रीमो मायावती भी सांसद रह चुकी हैं। अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट पर सपा, बसपा और भाजपा तीनों का कब्जा रह चुका है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से सपा और बसपा के सयुंक्त उम्मीदवार रितेश पांडे को जीत मिली थी। इस चुनाव में रितेश पांडे को 564118 वोट मिले, दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा को 468233 वोट मिले जबकि तीसरे स्थान के प्रत्याशी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राकेश को 15167 वोट मिले।

इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रितेश पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है। बसपा से जीतने वाले रितेश इस बार पाला बदलकर बीजेपी से मैदान में हैं। सपा ने लालजी वर्मा को अपना उम्मीदवार बना कर पिछड़ों की राजनीति साधने का प्रयास किया। इस बार सपा ने पूरे चुनाव को ही अगड़ा बनाम पिछड़ा कर दिया है। बसपा इस बार चुनाव में निष्क्रिय है और एक ऐसे मुस्लिम चेहरे को अपना उम्मीदवार बनाया है जो एक दम अनजान है। जिले में इस बार लोकसभा चुनाव काफी रोचक होने की उम्मीद है।

अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसमें अम्बेडकरनगर की चार विधानसभा सीट जलालपुर, अकबरपुर, टांडा और कटेहरी शामिल है, जबकि अयोध्या जिले की एक सीट गोसाईगंज शामिल है। अम्बेडकरनगर में 26444 युवा पहली बार मतदान करेंगे। अम्बेडकरनगर में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 52 हजार 627 है। जिसमें 9 लाख 64 हजार 663 पुरुष और 8 लाख 87 हजार 946 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जातिगत मतों की बात करें तो अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट पर दलित और मुस्लिम वोटों की अधिकता है। इस लोकसभा सीट पर तकरीबन 3 लाख से अधिक दलित और लगभग इतने ही मुस्लिम मतदाता हैं। इस सीट पर कुर्मी मतदाताओं की भी अधिकता है। कुर्मी मतदाताओं की संख्या लगभग 2 लाख है। इस सीट पर तकरीबन 1 लाख ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या है। इस सीट पर ठाकुर मतदाताओं की संख्या लगभग एक लाख है।

शिक्षा के क्षेत्र में अम्बेडकरनगर का अपना महत्व है। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज और एनटीपीसी जैसे संस्थान जिले के गौरव को बढ़ा रहे हैं। श्रवण धाम को अयोध्या का पूर्वी द्वार भी कहा जाता है। यह वह स्थान है जहां भगवान राम के वन जाने की पटकथा लिखी गयी थी। तमसा नदी के किनारे त्रेता युग में राजा दशरथ के शब्द भेदी बाण से मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार की मौत हुई थी और श्रवण के माता पिता ने राजा दशरथ को पुत्र वियोग में मरने का श्राप दिया था। यही स्थान श्रवण धाम है। इस लोकसभा सीट की पहचान कपड़ा बुनाई को लेकर भी है। यहां बना टेरीकाट कपड़ा और आराफाती गमच्छा विदेशों तक जाता है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago