ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 12:43 PM IST

श्रवण धाम महोत्सव–2026 के: दूसरे दिन सजेगा काव्य मंच, डॉ. कुमार विश्वास होंगे आकर्षण।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
श्रवण धाम महोत्सव–2026 के दूसरे दिन सजेगा काव्य मंच, डॉ. कुमार विश्वास होंगे आकर्षण।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: श्रवण धाम महोत्सव–2026 के दूसरे दिन सजेगा काव्य मंच, डॉ. कुमार विश्वास होंगे आकर्षण।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

श्रवण धाम महोत्सव–2026 के दूसरे दिन सजेगा काव्य मंच, डॉ. कुमार विश्वास होंगे आकर्षण।

IMG 20260119 WA0004 - श्रवण धाम महोत्सव–2026 के दूसरे दिन सजेगा काव्य मंच, डॉ. कुमार विश्वास होंगे आकर्षण।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकर नगर जिले विकासखंड कटेहरी में होने वाले श्रवण धाम महोत्सव–2026 के दूसरे दिन सोमवार 19 जनवरी को श्रद्धा के साथ साहित्य और संस्कृति का रंग भी गहराएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से विकास खंड कटेहरी अंतर्गत श्रवण क्षेत्र के चिउटीपारा स्थित पावन श्रवण धाम में आयोजित इस महोत्सव के तहत दिनभर विविध सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दूसरे दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किसान सम्मेलन व गोष्ठी से होगी। इसके बाद दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक श्रवण क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। अपराह्न 03 बजे से 04 बजे तक प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जबकि शाम चार बजे से 05 बजे तक क्षेत्रीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सायं पांच बजे से 06 बजे तक आरती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

महोत्सव का मुख्य आकर्षण सायं 06 बजे से 09 बजे तक आयोजित होने वाला भव्य कवि सम्मेलन होगा, जिसमें देश के जाने-माने कवि डॉ. कुमार विश्वास सहित अन्य ख्यातिप्राप्त कवि काव्य पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन को लेकर साहित्य प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों व श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रवण धाम महोत्सव–2026 को सफल बनाएं और श्रवण धाम को एक प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने में सहभागी बने।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT