ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:39 AM IST

अवैध चिकन और मटन: शॉप पर चला प्रशासन का हंटर, दो दुकानें सील, फरार हुए मांस विक्रेता।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अवैध चिकन और मटन शॉप पर चला प्रशासन का हंटर, दो दुकानें सील, फरार हुए मांस विक्रेता।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अवैध चिकन और मटन शॉप पर चला प्रशासन का हंटर, दो दुकानें सील, फरार हुए...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

अवैध चिकन और मटन शॉप पर चला प्रशासन का हंटर, दो दुकानें सील, फरार हुए मांस विक्रेता।

images 3 - अवैध चिकन और मटन शॉप पर चला प्रशासन का हंटर, दो दुकानें सील, फरार हुए मांस विक्रेता।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या शहर में अवैध रूप से चल रहीं चिकन और मटन शॉप पर बुधवार को जिला प्रशासन ने अपना हंटर चलाया। जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि शहर में कुछ ऐसे लोग हैं जो बिना लाइसेंस के चिकन और मटन शॉप चला रहे हैं। यही नहीं मांस को काटकर उसकी गंदगी सड़क पर फैला रहे हैं।

एसडीएम सदर विकास धर दुबे और सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के फतेहगंज क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से चल रही मटन और चिकन की दो दुकानों को सील कर दिया जबकि तीन दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने सभी को हिदायत दी कि जिनको भी चिकन और मटन शॉप चलानी है, वह खाद्य विभाग से लाइसेंस जरूर लें, तभी दुकान खोलें। फरार हुए दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गंदगी फैलाने को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह यदि गंदगी देखें तो मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT