ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:26 AM IST

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद: के पुत्र पर मारपीट का आरोप।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र पर मारपीट का आरोप।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र पर मारपीट का आरोप।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र पर मारपीट का आरोप।

IMG 20240922 132102 884 - अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र पर मारपीट का आरोप।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले सांसद अवधेश प्रसाद के (पुत्र) अजीत प्रसाद पर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित रवि तिवारी निवासी ग्राम पलिया रिसाली हनुमतनगर थाना पूराकलंदर ने सांसद अवधेश प्रसाद के (पुत्र) अजीत प्रसाद पर जबरन गाड़ी में बैठाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

तहरीर में रवि तिवारी ने आरोप लगाया कि अकबरा निवासी शीतला प्रसाद अपनी भूमि बेचना चाहते थे। जिसके बयाना के तौर उसने एक लाख रुपये शीतला को दिया था। जिसके बाद उसकी मध्यस्थता से खातेदार ने अजीत प्रसाद व लाल बहादुर के नाम बैनामा कर दिया तथा उसे एक लाख का चेक दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह 21 सितम्बर की दोपहर स्टेट बैंक सिविल लाइन के सामने खड़ा था जहां से अजीत प्रसाद व राजू यादव व 15-20 अज्ञात लोगों ने उसे अपने वाहन पर बिठा लिया। तथा उसे लेकर रिकाबगंज की ओर मारपीट करते लेकर गए। तहसील के पास गाड़ी खड़ी करके एक लाख रूपये वापस लेने का वीडियो बनाया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी से उतार दिया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

कोतवाली नगर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT