बीकापुर - अयोध्या

घर में घुसकर अश्लील हरकत का आरोप, 20 दिन बाद केस दर्ज।

घर में घुसकर अश्लील हरकत का आरोप, 20 दिन बाद केस दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में छत के सहारे घर में घुसकर कमरे में सो रही युवती के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने घटना के करीब 20 दिन आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

बीकापुर कोतवाली अंतर्गत मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवती का आरोप है कि 13 जुलाई की रात वह गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा खोलकर अपने घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे के आसपास उसका पड़ोसी युवक भीम कुमार प्रजापति उनके घर में छत से कूदा और अंधेरे में सोते समय उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसने शोर मचाया तो इस दौरान दूसरे कमरे में सो रहे उनके माता-पिता आ गए। तब तक आरोपी छत पर चढ़कर भाग गया।

कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago