
फर्जी मेडिकल स्टोर संचालक को तीन साल की सजा व जुर्माना।
अयोध्या।
अयोध्या फर्जी मेडिकल स्टोर संचालक को कोर्ट ने तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर एक लाख का जुर्माना भी हुआ है। फैसला विशेष न्यायाधीश औषधि प्रसाधन प्रेम प्रकाश की अदालत से गुरुवार को हुआ।
ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के विशेष लोक अभियोजक राम तिलक मिश्रा ने बताया कि 6 जनवरी 2020 को सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर सुमित कुमार वर्मा व प्रबोध चंद्र रस्तोगी औषधि निरीक्षक ने संजय कुमार स्वामी मेसर्स संजय मेडिकल स्टोर सनेथू लाला का पुरवा थाना पूरा कलंदर में छापा मारा था। जिसमें संजय कुमार निवासी लक्ष्मणपुर को बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित करते हुए पाया। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर्स ने मेडिकल स्टोर सीज कर दिया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी करते हुए संजय को सजा सुनाई।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More