अयोध्या उत्तर प्रदेश

पब्जी में 43 हजार हार के बाद लापता किशोर का शव मिला।

पब्जी में 43 हजार हार के बाद लापता किशोर का मिला शव।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में पिरखौली के मजरे महराजा के पुरवा के पास बृहस्पतिवार शाम शारदा सहायक नहर में उतराता हुआ किशोर का शव मिला। यह किशोर पब्जी गेम में हार के बाद से लापता था।

घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी एसएन सिंह ने लाश को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ऐहार निवासी शुभम के रूप में हुई। शुभम तीन दिन पहले मोबाइल के पबजी गेम में 43 हजार रुपये हार गया था। पबजी में इतनी बडी रकम हारने से आहत होकर मोबाइल घर पर छोड़कर लापता हो गया। परिजनों की सूचना के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही थी।

सीओ आशीष निगम के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago