अंबेडकरनगर - अयोध्या

आकाश आनंद कल शिव बाबा में जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज।

आकाश आनंद कल शिव बाबा में जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज।

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर जिले में बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद शुक्रवार को जनपद के दौरे पर रहेंगे। आकाश आनंद शिवबाबा धाम के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आकाश करीब डेढ़ घंटे जनपद में रहेंगे। वह शाम 3:30 बजे शिवबाबा मैदान पहुंचेंगे और 5 बजे तक वह जनसभा और पार्टी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे।

आपको बता दें कि लगभग तीन दशक पहले शिव बाबा धाम से मुख्यमंत्री मायावती ने जनपद गठन की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही यहां पर लोकसभा चुनाव में बसपा का कब्जा रहा। पहली बार जनपद आ रहे बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद भी इसी मैदान पर पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। राजनीतिक रैलियों के लिए जनपद के अकबरपुर नगर के निकट स्थित शिवबाबा मैदान इतिहास में दर्ज है। इसी मैदान से जनपद के गठन की घोषणा हुई थी।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

7 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago