ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:33 AM IST

आकाश आनंद कल शिव: बाबा में जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
आकाश आनंद कल शिव बाबा में जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: आकाश आनंद कल शिव बाबा में जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
आकाश आनंद कल शिव बाबा में जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज।

IMG 20240426 220937 356 - आकाश आनंद कल शिव बाबा में जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज।

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर जिले में बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद शुक्रवार को जनपद के दौरे पर रहेंगे। आकाश आनंद शिवबाबा धाम के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आकाश करीब डेढ़ घंटे जनपद में रहेंगे। वह शाम 3:30 बजे शिवबाबा मैदान पहुंचेंगे और 5 बजे तक वह जनसभा और पार्टी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

आपको बता दें कि लगभग तीन दशक पहले शिव बाबा धाम से मुख्यमंत्री मायावती ने जनपद गठन की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही यहां पर लोकसभा चुनाव में बसपा का कब्जा रहा। पहली बार जनपद आ रहे बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद भी इसी मैदान पर पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। राजनीतिक रैलियों के लिए जनपद के अकबरपुर नगर के निकट स्थित शिवबाबा मैदान इतिहास में दर्ज है। इसी मैदान से जनपद के गठन की घोषणा हुई थी।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT