अयोध्या उत्तर प्रदेश

शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया युवती का यौन शोषण।

शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया युवती का यौन शोषण।

हैदरगंज_अयोध्या।

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाने में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। बाद में शादी से मुकर गया। काफी जद्दोजहद के पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया है।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने दर्ज एफआईआर में बताया कि गोरखपुर निवासी सिपाही अनिल चौहान काफी समय पहले एक विवादित मामले की जांच करने आया था। इस दौरान वह युवती के संपर्क में आया। स्वयं को अविवाहित बताकर सिपाही ने युवती से शादी करने का झांसा दिया और कई बार संबंध बनाए। इस बीच वह गर्भवती हुई, तो उसका गर्भपात करवा दिया। और बाद में युवती ने पता किया तो जानकारी हुई कि वह विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय थाने से लेकर उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाया। मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण लीपापोती के प्रयास भी खूब किए। अंततः पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने बताया कि सिपाही के खिलाफ केस दर्ज करके युवती का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। पीड़िता के बयान होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago